शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) को हुआ 772.05 करोड़ रुपये का मुनाफा

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) को वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में 772.05 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी 792.30 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। इस बीच कंपनी की कुल आमदनी भी 7,807.77 करोड़ रुपये से घट कर 6,898.64 करोड़ रुपये रह गयी। इस प्रकार सालाना आधार पर हीरो मोटोकॉर्प के मुनाफे में 2.55% और कुल आमदनी में 11.64% की गिरावट आयी है। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 4.5% घट कर 1,079 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 15.6% से बढ़ कर 17% रहा।
बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर बुधवार के 3,223.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 3,273.00 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे कंपनी के शेयर में 22.20 रुपये या 0.69% की बढ़त के साथ 3,246.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख