शेयर मंथन में खोजें

केनरा बैंक (Canara Bank) करेगा 5,42,99,105 इक्विटी शेयर जारी

बुधवार को केनरा बैंक (Canara Bank) के बोर्ड की उप-समिति की बैठक हुई।

इस बैंठक में 10 रुपये प्रति वाले 5,42,99,105 इक्विटी शेयरों को 197 रुपये शेयर के अधिमूल्य के साथ 207 रुपये प्रति के भाव पर जारी करने का फैसला लिया गया। इन शेयरों को जारी करके बैंक 1,123.99 करोड़ रुपये जुटायेगा।
केनरा बैंक के शेयर आज गिरावट का रुख दिख रहा है। बीएसई में बैंक का शेयर बुधवार के 309.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 311.55 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे केनरा बैंक के शेयर में 1.75 रुपये या 0.57% की गिरावट के साथ 307.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख