शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला (Cipla) की तिमाही आमदनी और शुद्ध लाभ में बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में सिप्ला (Cipla) के शुद्ध लाभ और कुल आमदनी में बढ़त हुई है।

सिप्ला को वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही में 374.83 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ, जबकि पिछले साल इसे 260.57 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस बीच कंपनी की कुल आमदनी 3,150.96 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,647.21 करोड़ रुपये रह गयी। इस प्रकार सालाना आधार पर सिप्ला के मुनाफे में 43.85% और कुल आमदनी में 15.74% की बढ़त हुई है। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 46.4% बढ़ कर 677.6 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 14.7% से बढ़ कर 18.6% रहा।
सिप्ला का शेयर लाल निशान पर है। बीएसई में सिप्ला का शेयर बुधवार के 602.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 610.00 रुपये पर खुला है। करीब 10.40 बजे कंपनी के शेयर में 4.95 रुपये या 0.82% की गिरावट के साथ 598.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख