शेयर मंथन में खोजें

मैंगलोर रिफाइनरी (Mangalore Refinery) के मुनाफे में 67.43% गिरावट

पिछले कारोबारी साल की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले चालू वर्ष की समान अवधि में मैंगलोर रिफाइनरी (Mangalore Refinery) के शुद्ध लाभ में 67.43% की गिरावट आयी।

कंपनी का मुनाफा 718.49 करोड़ रुपये से घट कर 234.01 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका राजस्व 11,820.22 करोड़ रुपये से 22.79% की बढ़त के साथ 14,515.05 करोड़ रुपये रहा। उधर बीएसई में कंपनी का शेयर शुक्रवार को 0.55 रुपये या 0.44% की हल्की बढ़त के साथ 126.50 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 142.75 रुपये और निचला स्तर 74.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख