शेयर मंथन में खोजें

डेन नेटवर्क्स (Den Networks) ने किये इक्विटी शेयर आवंटित

प्रमुख शीर्ष भारतीय डिजिटल केबल टीवी सेवा प्रदाता कंपनी डेन नेटवर्क्स (Den Networks) ने शुक्रवार को 7.5 लाख इक्विटी शेयरों का आवंटन किया।

कंपनी की प्रतिभूति समिति ने कल हुई अपनी बैठक में योग्य कर्मियों को डेन ईएसओपी प्लैन बी, 2014 योजना के तहत इन शेयरों को 10 रुपये प्रति के भाव पर आवंटित किया। उधर बीएसई में कंपनी का शेयर शुक्रवार को 0.10 रुपये या 0.13% की हल्की कमजोरी के साथ 78.85 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 105.00 रुपये और निचला स्तर 60.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख