शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों से गति (Gati) के शेयर में जोरदार उछाल

साल दर साल आधार पर गति (Gati) के अप्रैल-जून तिमाही शुद्ध मुनाफे में 260% की जोरदार उछाल आयी है।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में हुए 5 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार कंपनी का मुनाफा 18 करोड़ रुपये रहा। हालाँकि इसका राजस्व 425 करोड़ रुपये के मुकाबले सपाट 426 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसका एबिटा 28.1 करोड़ रुपये से घट कर 18.2 करोड़ रुपये रह गया।
उधर बीएसई में गति का शेयर मंगलवार के 107.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 115.00 रुपये पर खुला है। हरे निशान में खुलने के बाद सुबह करीब 10 बजे यह 6.45 रुपये या 5.98% की मजबूती के साथ 114.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख