शेयर मंथन में खोजें

तो इस कंपनी को बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms) बेचेगी 25% हिस्सेदारी

आज बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms) के शेयर में 2% से अधिक मजबूती आयी है।

निदेशक बोर्ड ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को कंपनी के 2 रुपये प्रति वाले 2.52 करोड़ इक्विटी शेयरों (25% हिस्सेदारी) को 164 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 413.28 करोड़ रुपये में बेचने की मंजूरी दे दी है। इस खबर का बालाजी टेलीफिल्म्स के शेयर पर सकारात्मक असर दिख रहा है। बीएसई में कंपनी का शेयर मंगलवार के 154.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 160.50 रुपये पर खुला है। हरे निशान में खुलने के बाद सुबह करीब पौने 11 बजे यह 3.80 रुपये या 2.46% की मजबूती के साथ 158.40 रुपये पर चल रहा है। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 0.14% की हल्की बढ़त के साथ 1,565.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख