शेयर मंथन में खोजें

प्रॉक्टर ऐंड गैम्बल (Procter & Gamble) के मुनाफे में 28.7% गिरावट दर्ज

सालाना आधार पर प्रॉक्टर ऐंड गैम्बल (Procter & Gamble) के 2017 की अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में 28.7% गिरावट दर्ज की गयी है।

2016 की समान तिमाही में हुए 109.3 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार कंपनी का मुनाफा 78 करोड़ रुपये रहा। साथ ही कंपनी का राजस्व 562.29 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.8% घट कर 529.9 करोड़ रुपये और एबिटा 12.2% गिर कर 150.8 करोड़ रुपये रह गया।
इस बीच बीएसई में प्रॉक्टर ऐंड गैम्बल का शेयर बुधवार के 8,154.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 8,082.60 रुपये पर खुला है। कमजोर शुरुआत के बाद 9.30 बजे तक यह हरे निशान में पहुँच गया और करीब 10.35 बजे 6.50 रुपये या 0.08% की हल्की बढ़त के साथ 8,161.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख