शेयर मंथन में खोजें

लगातार तीसरे दिन इन्फोसिस (Infosys) के शेयर में तेजी

व्यावसायिक परामर्श, सूचना प्रौद्योगिकी और आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता बहुराष्ट्रीय कंपनी इन्फोसिस (Infosys) के शेयर में लगातार तीसरे दिन मजबूती दिख रही है।

खबरों के अनुसार नंदन नीलेकणी इन्फोसिस में सीईओ या बोर्ड सदस्य के रूप में लौट सकते हैं। इसी खबर का सकारात्मक असर कंपनी के शेयर भाव पर दिख रहा है। 2006 में विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित नीलेकणी इन्फोसिस के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं।
बीएसई में इन्फोसिस का शेयर बुधवार के 894.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 907.00 रुपये पर खुला है। मजबूत शुरुआत के बाद यह करीब 11 बजे 18.35 रुपये या 2.05% की बढ़त के साथ 912.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख