शेयर मंथन में खोजें

दोगुने से अधिक रहा एसीसी (ACC) का मुनाफा

सीमेंट कंपनी एसीसी (ACC) को 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 181.53 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

कंपनी का तिमाही लाभ पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 89.73 करोड़ रुपये के मुकाबले 102.30% अधिक रहा। इसी अवधि में एसीसी की शुद्ध बिक्री 2,870.35 करोड़ रुपये से 9.42% अधिक 3,140.76 करोड़ रुपये हुई। सीमेंट बिक्री (वजन) की बात करें तो यह 50.70 लाख टन के मुकाबले 17.55% बढ़त के साथ 59.60 लाख टन रही। उधर गुरुवार को मुहुर्त कारोबार में एसीसी का शेयर 27.95 रुपये या 1.57% की गिरावट के साथ 1,757.00 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,869 रुपये और निचला स्तर 1,257 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख