शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : हैवेल्स इंडिया, हिंदुस्तान जिंक, डॉ रेड्डीज और नोसिल

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें हैवेल्स इंडिया, हिंदुस्तान जिंक, डॉ रेड्डीज और नोसिल शामिल हैं।

हैवेल्स इंडिया - कंपनी आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
हिंदुस्तान जिंक - हिंदुस्तान जिंक आज 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे प्रस्तुत करेगी।
महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स - कंपनी ने एचडीएफसी कैपिटल के साथ संयुक्त उद्यम की घोषणा की।
टाटा टेलीसर्विसेज - बोर्ड ने प्रतिभूतियों के माध्यम से 20,000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी।
ग्रैन्यूलस इंडिया - ग्रैन्यूलस इंडिया को नयी दवा के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली।
एचसीएल इन्फोसिस्टम्स - बोर्ड ने राइट्स इश्यू के माध्यम से 499 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है।
नोसिल - कंपनी आज चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित करेगी।
डॉ रेड्डीज - डॉ रेड्डीज ने अमेरिकी बाजार से फमोटीडीन गोलियों की 5 लाख से अधिक शीशियाँ वापस मंगायी हैं। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख