शेयर मंथन में खोजें

ठेका मिलने के बावजूद टूटा तारा ज्वेल्स (Tara Jewels) का शेयर

तारा ज्वेल्स (Tara Jewels) ने अपने वैश्विक खुदरा ग्राहकों से क्रिसमस के लिए कुल 83.2 करोड़ रुपये का निर्यात ठेका प्राप्त किया।

मगर बावजूद इसके कंपनी का शेयर साढ़े 4% लुढ़क गया। कारोबार के दौरान यह 52 हफ्तों के निचले स्तर तक भी फिसला। उधर तारा ज्वेल्स का शेयर बीएसई में 25.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़त के साथ 25.90 रुपये पर खुला और 23.85 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 1.15 रुपये या 4.51% की गिरावट के साथ 24.35 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख