शेयर मंथन में खोजें

एशियन पेंट्स (Asian Paints) के तिमाही मुनाफे में 20% उछाल

2016 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले चालू कारोबारी साल की समान अवधि में एशियन पेंट्स (Asian Paints) के मुनाफे में 20% बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

एशियन पेंट्स का मुनाफा 495 करोड़ रुपये से बढ़ कर 594 करोड़ रुपये रहा। इसी दौरान कंपनी का शुद्ध राजस्व 4,179 करोड़ रुपये की तुलना में 2.3% की वृद्धि के साथ 4,274 करोड़ रुपये, एबिटा 13.8% बढ़ कर 802 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1.89% इजाफे के साथ 18.8% रहा। उधर बीएसई में एशियन पेंट्स का शेयर 1,220.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले सपाट 1,220.00 रुपये पर खुला है। सुबह 10.20 बजे यह 0.31% की गिरावट के साथ 1,216.75 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख