शेयर मंथन में खोजें

अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के शुद्ध लाभ में 50% बढ़ोतरी दर्ज

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) के मुनाफे में 50% वृद्धि हुई है।

कंपनी ने 234.31 करोड़ रुपये की तुलना में 351.29 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। साथ ही अंबुजा सीमेंट्स की आमदनी 5,122 करोड़ रुपये से 5% वृद्धि के साथ 5,376 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा अंबुजा सीमेंट्स का एबिटा 30.6% वृद्धि के साथ 773 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 2.82% के साथ 14.4% रहा। उधर बीएसई में अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 282.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 284.95 रुपये पर खुला। सीमित दायरे में उठापटक के बीच करीब साढ़े 11 बजे यह 2.75 रुपये या 0.97% की मजबूती के साथ 285.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख