शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने छुआ 1 महीने का शिखर

आज लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के शेयर ने 5% से अधिक उछाल के साथ 1 महीनों का ऊपरी स्तर छुआ।

कंपनी के शेयर में तेजी सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था में तेजी और निवेश माँग को बढ़ाने के लिए 9 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा से आयी है। जानकारों का मानना है कि लार्सन ऐंड टुब्रो सरकार की योजना का लाभ उठाने वाली प्रमुख कंपनियों में से एक रहेगी। सरकार ने 6.9 लाख करोड़ रुपये की लागत से 83,000 किमी सड़क के निर्माण का ऐलान भी किया है। बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,140.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,150.00 रुपये पर खुला। शुरुआती सत्र में 1,208.30 रुपये का शिखर छूने के बाद करीब 12.10 बजे यह 59.95 रुपये या 5.26% की मजबूती के साथ 1,199.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख