शेयर मंथन में खोजें

पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) के मुनाफे में 51% उछाल दर्ज

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) के मुनाफे में 51% बढ़त दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में कमाये गये 138 करोड़ रुपये के मुकाबले चालू वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने 208 करोड़ रुपये का मुनाफा हासिल किया। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 970 करोड़ रुपये के मुकाबले 35% बढ़ कर 1,316 करोड़ रुपये रही। इसके बाद बीएसई में पीएनबी हाउसिंग का शेयर 1,393.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,421.10 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 12 बजे यह 33.55 रुपये या 2.41% की तेजी के साथ 1,427.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख