शेयर मंथन में खोजें

47% बढ़ा एलऐंडटी फाइनेंस (L&T Finance) का तिमाही मुनाफा

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही की तुलना में 2017 की समान अवधि में एलऐंडटी फाइनेंस (L&T Finance) का मुनाफा 47% अधिक रहा।

कंपनी का शुद्ध लाभ 246.6 करोड़ रुपये से बढ़ कर 362.5 करोड़ रुपये रहा। इसकी शुद्ध आमदनी 2,087.5 करोड़ रुपये की तुलना में 14.19% बढ़त के साथ 2,383.8 करोड़ रुपये और अन्य आमदनी 54.02 करोड़ रुपये के मुकाबले 105.29% अधिक 110.9 करोड़ रुपये रही। उधर बीएसई में एलऐंडटी फाइनेंस का शेयर 196.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 195.00 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 203.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 3 बजे इसमें 2.45 रुपये या 1.25% की तेजी के साथ 198.70 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख