शेयर मंथन में खोजें

पोलैरिस कंसल्टिंग (Polaris Consulting) का शेयर ऊपरी सर्किट पर हुआ बंद

पोलैरिस कंसल्टिंग (Polaris Consulting) का शेयर आज 20% बढ़त के साथ ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ।

कंपनी के शेयर में मजबूती 31 अक्टूबर को होने वाली इसके निदेशक मंडल की बैठक की घोषणा से आयी, जिसमें कंपनी के शेयर को बाजार से हटाने (डीलिस्ट) करने पर विचार किया जायेगा। बीएसई में पोलैरिस कंसल्टिंग का शेयर 242.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले मजबूती के साथ 279.00 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 291.05 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यह 48.50 रुपये या 20% की तेजी के साथ 291.05 रुपये के भाव पर ही बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख