शेयर मंथन में खोजें

एनबीसीसी (NBCC) को मिला 5,000 करोड़ रुपये का ठेका

एनबीसीसी (NBCC) को 5,000 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी को यह ठेका रेलवे लैंड डेवलपमेंट ऑथोरिटी से 10 रेलवे स्टेशनों को 2020 तक एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाला बनाने के लिए मिला। एनबीसीसी प्लेटफॉर्मों, लाउंज, टिकटिंग काउंटर, पार्किंग आदि को पुनर्विकसित करेगी। दूसरी ओर सकारात्मक खबर और मजबूत शुरुआत के बावजूद एनबीसीसी के शेयर भाव में गिरावट आयी। कंपनी का शेयर 274.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 275.00 रुपये पर खुला। इसके बाद करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 4.65 रुपये या 1.69% की गिरावट के साथ 269.75 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख