शेयर मंथन में खोजें

22.9% घटा अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) का शुद्ध लाभ

साल दर साल आधार पर अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में 22.9% गिरावट दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 92 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 70.90 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। हालाँकि इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,634.10 करोड़ रुपये के मुकाबले 13.3% की बढ़त के साथ 1,851.64 करोड़ रुपये हुई। इसके साथ ही अपोलो हॉस्पिटल्स का एबिटा 0.3% की मामूली गिरावट के साथ 221.24 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1.63% घट कर 12% रह गया। उधर कंपनी का शेयर 1,000.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,010.00 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 983.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 4.05 रुपये या 0.40% की कमजोरी के साथ 996.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख