शेयर मंथन में खोजें

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) ने पेश की निकोटीन गम

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) ने निकोटीन गम उत्पाद क्विट्ज बाजार में उतारा है।

क्विट्ज धूम्रपान करने वालों को धूम्रपान छोड़ने में मदद करेगी, जो 2 मिलीग्राम और 4 मिलीग्राम में उपलब्ध होगी। क्विट्ज 2 मिलीग्राम 20 सिगरेट प्रति दिन से कम और क्विट्ज 4 मिलीग्राम 20 से अधिक सिगरेट पीने वालों के लिए होगी। दूसरी ओर बीएसई में ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर 583.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की मजबूती के साथ 587.00 पर खुला और सत्र के दौरान 587.70 रुपये तक चढ़ा। कारोबार के अंतिम मिनटों में कंपनी के शेयरों में 1.05 रुपये या 0.18% की हल्की गिरावट के साथ 582.05 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख