शेयर मंथन में खोजें

तो डीसीबी बैंक (DCB Bank) ऐसे जुटायेगा 300 करोड़ रुपये

डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने 300 करोड़ रुपये जुटाने का निर्णय लिया है।

बैंक प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर 300 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय टियर 2 बाॉन्ड जारी करके यह धनराशि जुटायेगा। बॉन्डों की अवधि, कूपन, परिपक्व, ब्याज के भुगतान की शर्तें आदि अभी तय की जानी बाकी हैं।
दूसरी ओर बीएसई में डीसीबी बैंक का शेयर 175.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हरे निशान में 176.95 पर खुला और सत्र के दौरान 173.10 रुपये तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 1.70 रुपये या 0.97% की गिरावट के साथ 174.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख