शेयर मंथन में खोजें

सोलर इंडस्ट्रीज (Solar Industries) के शेयर में आयी उछाल

सोलर इंडस्ट्रीज (Solar Industries) का शेयर 4.93% की मजबूती के साथ बंद हुआ।

सोलर इंडस्ट्रीज के शेयर में मजबूती कल घोषित किये गये इसके वित्तीय परिणामों से आयी, जिनमें कंपनी के तिमाही मुनाफे और बिक्री की बढ़ोतरी हुई। पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले इस वर्ष समान अवधि में सोलर इंडस्ट्रीज का मुनाफा 39 करोड़ रुपये से 23% बढ़त के साथ 48 करोड़ रुपये और बिक्री 313 करोड़ रुपये से 30% बढ़ कर 408 करोड़ रुपये रही। आज बीएसई में सोलर इंडस्ट्रीज का शेयर 1,076.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सपाट 1,077.00 पर खुला और सत्र के दौरान 1,148.40 रुपये तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों का भी शिखर है। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 53.05 रुपये या 4.93% की मजबूती के साथ 1,130.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख