शेयर मंथन में खोजें

वैस्कॉन इंजीनियर्स (Vascon Engineers) की सहायक कंपनी को मिली बिक्री के लिए मंजूरी

वैस्कॉन इंजीनियर्स (Vascon Engineers) की सहायक कंपनी जीएमपी टेक्निकल सॉल्युशंस को अपने निदेशक मंडल की मंजूरी मिल गयी है।

जीएमपी टेक्निकल को 18 करोड़ रुपये में अपने मुम्बई डिविजन (इकाई) की बिकवाली के लिए मंजूरी प्राप्त हुई। कंपनी ने इसकी बिक्री के लिए गुरुवार को इनोवेटिव कोर सिस्टम्स के साथ करार भी किया। इस खबर का वैस्कॉन इंजीनियर्स के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा। कंपनी का शेयर बीएसई में 36.60 रुपये के भाव के मुकाबले 37.90 रुपये पर खुला है। करीब 10.40 बजे यह 1.65 रुपये या 4.51% की तेजी के साथ 38.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख