शेयर मंथन में खोजें

ऊर्जा दक्षता सेवा ने बढ़ायी टाटा मोटर्स (Tata Motors) और महिंद्रा (Mahindra) की मोहलत

सरकारी कंपनी ऊर्जा दक्षता सेवा (ईईएसएल) ने 500 इलेक्ट्रिक कारों की आपूर्ति के लिए टाटा मोटर्स (Tata Motors) और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की समय सीमा 30 दिसंबर तक बढ़ा दी है।

ईईएसएल के ऊपर देश में ऊर्जा-कुशल उत्पादों के क्रार्यान्वयनकी जिम्मेदारी है। ईईएसएल ने टाटा मोटर्स और महिंद्रा को 10,000 इलेक्ट्रिक की आपूर्ति का ठेका दिया था, जिसमें से 500 कारों की पहली खेप 30 नवंबर तक पहुँचायी जानी थी। इसी समयावधि में एक महीने का इजाफा किया गया है। उधर बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 413.50 रुपये के बंद भाव के मुकाबले 418.20 रुपये पर खुल कर करीब 11.05 बजे 6.25 रुपये या 1.51% की बढ़त के साथ 419.75 रुपये पर है। महिंद्रा का शेयर 1,415.00 के बंद स्तर के मुकाबले 1,421.00 रुपये पर खुलने के बाद इस समय 7.20 रुपये या 0.51% की मजबूती के साथ 1,422.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख