शेयर मंथन में खोजें

एनएमडीसी (NMDC) की बिक्री और उत्पादन में हुई वृद्धि

साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में सरकारी खदान कंपनी एनएमडीसी (NMDC) के उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही के मुकाबले कंपनी ने 63.1 लाख टन के मुकाबले 14% अधिक 71.8 लाख टन लौह अयस्क का उत्पादन किया। साथ ही वैश्विक लोहा और स्टील बाजार में अस्थिरता के बावजूद एनएमडीसी की बिक्री 80.1 लाख टन की तुलना में 3.62% के इजाफे के साथ 83 लाख टन रही। वहीं पिछले और चालू वित्त वर्षों की पहली छमाहियों की तुलना में एनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन 13% और बिक्री 11% बढ़ी। इसके बाद बीएसई में एनएमडीसी का शेयर 123.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 124.50 रुपये पर खुलने के बाद करीब साढ़े 11 बजे 0.95 रुपये या 0.77% की मजबूती के साथ 124.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख