शेयर मंथन में खोजें

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के शेयर में मजबूती

भारत की दूसरी सबसे बड़ी वाणिज्य वाहन निर्माता अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के शेयर में आज करीब 2% की मजबूती आयी है।

अशोक लेलैंड ने कल हिंदुजा लेलैंड में अतिरिक्त 4.68% हिस्सेदारी खरीदने के लिए इसकी शेयरधारक एवरफिन होल्डिंग्स के साथ 225.42 करोड़ रुपये मूल्य के सौदे का ऐलान किया था, जिसका सकारात्मक असर आज कंपनी के शेयर पर पड़ा। अशोक लेलैंड ने हिंदुजा लेलैंड के 10 रुपये प्रति वाले 2,04,92,676 शेयरों को 110 रुपये प्रति के भाव पर खरीदा। उधर बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 114.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 115.05 रुपये पर खुलने के बाद करीब 11.50 बजे 2.00 रुपये या 1.75% की मजबूती के साथ 116.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख