शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) की 6,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने 6,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना का ऐलान किया है।

बैंक यह रकम योग्य संस्थागत प्लेसमेंट (क्यूआईपी) या/और राइट्स इश्यू के जरिये जुटायेगा। इस मुद्दे पर विचार करने और मान्यता देने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के निदेशकों की वित्त समिति की बैठक 21 नवंबर को होगी। उधर बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 182.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 189.00 रुपये पर खुला और 191.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। इसके बाद करीब 12.05 बजे बैंक का शेयर 3.30 रुपये या 1.81% की मजबूती के साथ 185.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख