शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) करेगी 902.09 करोड़ रुपये के मुकदमे का सामना

भारत की तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्यवेटर सेवा प्रदाता विप्रो (Wipro) 902.09 करोड़ रुपये के मुकदमे का सामना करेगी।

कंपनी के खिलाफ अमेरिका में 2009 में शुरू हुई एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) परियोजना मामले में इलेक्ट्रिक यूटिलिटी फर्म नेशनल ग्रिड यूएस द्वारा मुकदमा दायर किया गया है, जिसमें 902.09 करोड़ रुपये से अधिक अतिरिक्त लागत की माँग की है। विप्रो 2010 में इस परियोजना का हिस्सा बनीं थी। इस खबर का कंपनी के शेयर पर नकारात्मक असर दिख रहा है।
बीएसई में विप्रो का शेयर 289.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 287.00 रुपये पर खुला है। सुबह सवा 11 बजे के आस-पास यह 2.75 रुपये या 0.95% की कमजोरी के साथ 286.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख