शेयर मंथन में खोजें

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) की व्हील रिम बिक्री में 8% बढ़त

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) की नवंबर व्हील रिम बिक्री में साल दर साल आधार पर 8% वृद्धि हुई है।

नवंबर 2016 में 11.99 इकाइयों के मुकाबले 2017 के इसी महीने में रिम की 12.92 इकाइयाँ बेचीं। इनमें सेगमेंट की बात करें तो यात्री कार में 2%, दो तथा तिपहिया वाहनों में 16%, ट्रक में 17% और निर्यात में 22% की बढ़त हुई, जबकि ट्रेक्टर क्षेत्र में 2% की कमीं आयी। दूसरी तरफ बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स का शेयर 1,008.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 1,019.00 रुपये पर खुला है। सुबह साढ़े 11 बजे के आस-पास यह 20.05 रुपये या 1.99% की मजबूती के साथ 1,028.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख