शेयर मंथन में खोजें

बायोकॉन (Biocon) के शेयर में करीब 9.50% की उछाल

बायोकॉन (Biocon) का शेयर आज करीब साढ़े 9 फीसद की उछाल के साथ अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुँचा।

कंपनी के शेयर में तेजी अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए की ओर से बायोकॉन और मिलान द्वारा मिल कर तैयार किये गये नये उत्पाद ऑगिव्री के लिए मंजूरी मिलने के कारण आयी है। ऑगिव्री, ट्रैट्यूजुमैब का जेनेरिक वर्जन है, जिसका इस्तेमाल एचईआर-2 पॉजिटिव ब्रेस्ट और गैस्ट्रिक केंसर के इलाज में किया जाता है। बीएसई में बायोकॉन का शेयर 446.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 491.20 रुपये पर खुला और 510.00 रुपये के उच्चतम स्तर तक उछला। करीब पौने 12 बजे के बायोकॉन का शेयर 41.80 रुपये या 9.36% की मजबूती के साथ 488.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख