शेयर मंथन में खोजें

मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स (Mirc Electronics) ने जारी किये 1.92 करोड़ शेयर

आज मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स (Mirc Electronics) ने 1.92 करोड़ शेयरों को 37.53 रुपये प्रति शेयर के भाव पर जारी किया।

मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स ने बाजार की तुलना में कम दाम पर गैर-प्रमोटरों को 144 करोड़ रुपये में जारी किया, जिसका नकारात्मक प्रभाव इसके शेयर पर देखने को मिला। हालाँकि कारोबार के अंतिम 30 मिनटों में इसने वापसी भी की और हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। बीएसई में आज मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स ने 51.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 55.65 रुपये पर शुरुआत की और 49.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में यह 0.20 रुपये या 0.39% की बढ़त के साथ 52.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख