शेयर मंथन में खोजें

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) को इसलिए मिली शेयरधारकों की मंजूरी

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) को इसके शेयरधारकों ने हरी झंडी दिखा दी है।

सरकारी पंजाब नेशनल बैंक को यह मंजूरी राइट्स इश्यू या क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए प्राप्त हुई है। आज बैंक के शेयरधारकों की असाधारण सामान्य बैठक हुई थी।
बीएसई में आज पंजाब नेशनल बैंक ने 171.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 171.55 रुपये पर शुरुआत की और 174.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यह 1.75 रुपये या 1.02% की बढ़त के साथ 173.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख