शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : बैंक ऑफ महाराष्ट्र, किर्लोस्कर ऑयल, रिलायंस कम्युनिकेशंस, जीपीटी इन्फ्रा और रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन

खबरों के कारण जिन शेयरों पर आज नजर रहेगी उनमें बैंक ऑफ महाराष्ट्र, किर्लोस्कर ऑयल, रिलायंस कम्युनिकेशंस, जीपीटी इन्फ्रा और रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन शामिल हैं।

जीपीटी इन्फ्रा - कंपनी का शुद्ध लाभ 27% बढ़त के साथ 3.8 करोड़ रुपये रहा।
ल्युमैक्स ऑटो - कंपनी का मुनाफा 14% बढ़ कर 14.9 करोड़ रुपये रहा।
श्री पुष्कर केमिकल - साल दर साल आधार पर 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में श्री पुष्कर का मुनाफा 15.6 करोड़ रुपये रहा।
अल्फाजियो - अल्फाजियो को 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 3.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र - बैंक का क्यूआईपी 04 दिसंबर को खुलेगा, जिसमें फ्लोर प्राइज 26.8 रुपये तय है।
रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन - खबरों के अनुसार रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन बॉन्डों के जरिये 60 करोड़ डॉलर जुटा सकती है।
किर्लोस्कर ऑयल - किर्लोस्कर ग्रुप कंपनी में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रहा है।
रिलायंस कम्युनिकेशंस - फॉर्चुना पब्लिक रिलेशंस रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ दिवाला केस करने वाली पाँचवीं कंपनी बनीं। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख