शेयर मंथन में खोजें

एशियाई विकास बैंक करेगा रिलायंस पावर (Reliance Power) की सहायता

एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank) बांग्लादेश में एलएनजी टर्मिनल और ऊर्जा परियोजना की स्थापना के लिए रिलायंस पावर (Reliance Power) की सहायता करेगा।

बैंक के बोर्ड ने कंपनी को 58.3 करोड़ डॉलर बतौर ऋण और जोखिम गारंटी देने की मंजूरी दे दी है, जिससे कंपनी की बिजली उत्पादन में करीब 750 मेगावाट क्षमता बढ़ेगी। रिलायंस पावर की परियोजना की कुल लागत 100 करोड़ डॉलर है। उधर बीएसई में रिलायंस पावर का शेयर 36.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 36.80 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 0.25 रुपये या 0.68% की कमजोरी के साथ 36.50 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख