शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और कौशल मंत्रालंय में हुआ करार

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (Ministry of Skill Development and Entrepreneurship) के बीच समझौता हुआ है।

दोनों संस्थानों ने युवाओं को प्रशिक्षण देने और अपने रोजगार की क्षमता बढ़ाने के लिए हाथ मिलाया है। समझौते के तहत मारुति स्वयं या अपने व्यावसायिक साझेदारों के साथ कम से कम 80% प्रशिक्षुओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। वाहन निर्माता कंपनी पात्र प्रशिक्षुओं के लिए उपयुक्त स्ट्रीम में शिक्षुता / उच्च शिक्षा प्राप्त करने की भी सुविधा सुनिश्चित करेगी।
दूसरी ओर बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 9,308.05 रुपये के पिछले भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 9,390.00 रुपये पर खुला और 9,467.00 रुपये तक चढ़ा। करीब 11.10 बजे यह 151.95 रुपये या 1.63% की मजबूती के साथ 9,460.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख