शेयर मंथन में खोजें

कृधन इन्फ्रा (Kridhan Infra) का शेयर 13% से अधिक उछला

आज कृधन इन्फ्रा (Kridhan Infra) का शेयर 13% से अधिक ऊपर चढ़ा है।

कंपनी के शेयर में मजबूती सोमवार को सिंगापुर सरकार द्वारा इसके 8,95,058 शेयर (92 रुपये प्रति) खरीदने और मस्ट्रे इम्पेक्स ऐंड सर्विसेज द्वारा 20 लाख शेयरों को 92.21 रुपये प्रति के भाव पर बेचने के बाद आयी है।
बीएसई में कृधन इन्फ्रा का शेयर 99.35 रुपये के पिछले भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 104.00 रुपये के स्तर पर खुला और तेजी के रुख के बीच 114.75 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 12 बजे कृधन इन्फ्रा का शेयर 13.60 रुपये या 13.69% की मजबूती के साथ 112.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख