शेयर मंथन में खोजें

राजेश एक्सपोर्ट (Rajesh Export) को मिला 878 करोड़ रुपये का ठेका

राजेश एक्सपोर्ट (Rajesh Export) को यूएई के एक आयातक से अपने उत्पादों के निर्यात के लिए 878 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी इस ठेके को अप्रैल 2018 तक अपने अत्याधुनिक संयंत्र से पूरा करेगी, जो विश्व का सबसे बड़ा सोना उत्पादक संयंत्र है। इसकी वार्षिक क्षमता 250 टन आभूषणों और सोना उत्पादों की है।
बीएसई में राजेश एक्सपोर्ट का शेयर 805.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 805.25 रुपये के स्तर पर खुला। ठेका मिलने की खबर के बाद 823.00 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर करीब सवा 3 बजे राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयरों में 12.05 रुपये या 1.50% की मजबूती के साथ 817.45 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख