शेयर मंथन में खोजें

चीनी कंपनियों के शेयरों में इस कारण हुई वृद्धि

आज चीनी उत्पादक कंपनियों के शेयरों में मजबूती दर्ज की गयी।

दरअसल खबरों के अनुसार सरकार ने चीनी व्यापारियों पर से चीनी जमा करने की सीमा हटाने का निर्णय लिया है, जो कि बुधवार से प्रभाव में आ जायेगा। इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन ने जानकारी दी है कि गन्ने के अधिक उत्पादन के कारण चालू मार्केटिंग वर्ष में चीनी का उत्पादन भी 30% बढ़त के साथ 69.4 लाख टन पर पहुँच गया। मंगलवार को श्री रेणुका शुगर्स में 7.19%, द्वारिकेश शुगर में 3.62%, ईआईडी पैर्री में 0.69% और बजाज हिंदुस्तान शुगर में 3.57% की वृद्धि दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख