शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया (Coal India) और आईआरसीटीसी (IRCTC) में हुआ समझौता

कोल इंडिया (Coal India) और आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम) के बीच एक करार हुआ है।

समझौते के तहत खदानों से निकलने वाले अतिरिक्त भूजल को पीने लायक बना कर उसे आईआरसीटीसी के रेल नीर ब्रांड के तहत बेचा जायेगा। भारतीय रेलवे के यात्रियों के बीच रेल नीर एक प्रसिद्ध पेयजल ब्रांड है, मगर आईआरसीटीसी पानी की बोतलों की केवल 37% माँग को ही पूरा कर पाती है। खबर है कि झारखंड में राँची के पास बॉटलिंग संयंत्र की स्थापना के लिए जमीन की पहचान भी कर ली गयी है। वर्तमान में आईआरसीटीसी की क्षमता 8.3 लाख लीटर पेयजल प्रतिदिन की है।
दूसरी तरफ बीएसई में कोल इंडिया का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 266.00 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 263.20 रुपये के निचले भाव तक गिरा। करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 2.30 रुपये या 0.86% की कमजोरी के साथ 263.70 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख