शेयर मंथन में खोजें

किर्लोस्कर ऑयल (Kirloskar Oil) ने बताया बिकवाली खबरों को अफवाह

किर्लोस्कर ऑयल (Kirloskar Oil) का शेयर 9% से अधिक उछला है।

किर्लोस्कर ऑयल ने कमिंस इंडिया के कंपनी को खऱीदने की खबर को अफवाह और तथ्यात्मक गलत करार दिया है। साथ ही कमिंस इंडिया ने भी इस खबर को काल्पनिक घोषित किया है। खबर थी कि कमिस इंडिया, किर्लोस्कर ऑयल को खरीदने के लिए वार्ता कर रही है। बीएसई ने दोनों कंपनियों से इस तथाकथित सौदे के संबंध में जवाब तलब किया था। हालाँकि इस फर्जी खबर का दोनों कंपनियों के शेयरों को लाभ हुआ।
बीएसई में किर्लोस्कर ऑयल का शेयर 381.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़त के साथ 399.00 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 450.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। कारोबार बंदी के समय कंपनी के शेयरों में 30.50 रुपये या 8.01% की तेजी के साथ 411.50 रुपये के भाव पर लेन-देन हो रही है। जबकि कमिंस इंडिया 5.91% की मजबूती के साथ 929.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख