शेयर मंथन में खोजें

प्रताप स्नैक्स (Prataap Snacks) ने शुरू किया नया ब्रांड

स्नैक्स, चिप्स और नमकीन जैसे खाद्य उत्पाद निर्माता प्रताप स्नैक्स (Prataap Snacks) ने 'रिच फीस्ट' नाम से अपना एक नया ब्रांड पेश किया है।

कंपनी ने इसे मीठे स्नैक्स की श्रेणी के नये अम्ब्रेला ब्रांड के रूप में शुरू किया है। नये ब्रांड के अंतर्गत कंपनी ने सबसे पहले स्पंज केक, जैम स्वाद और चॉकलेट के साथ तीन लेयर वाला ट्रीट 'यम पाइ' बाजार में उतारा है। यम पाइ का उत्पादन संभालने के लिए प्रताप स्नैक्स ने अपनी एक सहायक कंपनी के माध्यम से इंदौर में नया संयंत्र भी स्थापित किया है।
उधर बीएसई में मंगलवार के 1,245.65 रुपये के बंद भाव के मुकाबले प्रताप स्नैक्स का शेयर आज तेजी के साथ 1,300.00 रुपये पर खुला। करीब सवा 11 बजे यह 51.30 रुपये या 4.12% की मजबूती के साथ 1,296.95 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख