शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण होगी डीएलएफ (DLF) के निदेशक समूह की बैठक

देश की सबसे बड़ी कमर्शियल रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) के निदेशक समूह की बैठक 29 दिसंबर को होगी।

उस बैठक में कुछ प्रमोटर कंपनियों को अनिवार्य रुप से परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करने पर विचार किया जायेगा।
उधर बीएसई में मंगलवार के 253.95 रुपये के बंद भाव के मुकाबले डीएलएफ का शेयर आज सपाट 253.90 रुपये पर खुला और 256.10 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर पर पहुँचा। इससे पहले मंगलवार को भी डीएलएफ ने अपना 52 सप्ताह का शिखर छुआ था, जिसके मुकाबले आज इसने नया ऊपरी स्तर छू लिया है। करीब 11.40 बजे यह 0.20 रुपये या 0.08% की हल्की मजबूती के साथ 254.15 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख