शेयर मंथन में खोजें

जिंदल स्टील (Jindal Steel) ने की बुनियादी ऑक्सिजन भट्ठी स्थापित

प्रमुख इस्पात उत्पादक कंपनी जिंदल स्टील (Jindal Steel) ने 250 टन वाली बुनियादी ऑक्सिजन भट्ठी स्थापित की है।

इसके साथ ही कंपनी के अंगुल, ओडिशा में 60 लाख वार्षिक टन एकीकृत स्टील परियोजना का कार्य भी पूरा हो गया है। इस नयी परियोजना के स्थापित होने से जिंदल स्टील अपनी 40 लाख वार्षिक टन वाली विस्फोट भट्टी की पूरी क्षमता का इस्तेमाल कर सकेगी। साथ ही कंपनी को लागत नियंत्रण और बेहतर स्टील उत्पादन की भी सुविधा मिलेगी।
उधर बीएसई में मंगलवार के 192.60 रुपये के बंद भाव के मुकाबले जिंदल स्टील का शेयर आज बढ़ोतरी के साथ 195.00 रुपये पर खुला और 197.50 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर पर पहुँचा। करीब सवा 12 बजे यह 2.15 रुपये या 1.15% की बढ़त के साथ 194.75 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख