शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने प्राप्त किये 1,125 करोड़ रुपये के नये कार्य

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को 1,125 करोड़ रुपये के ठेके प्राप्त हुए हैं।

इनमें कंपनी की निर्माण इकाई को मिला धातु संबंधी और सामग्री प्रबंधन कार्य के लिए 710 करोड़ रुपये औऱ अन्य व्यापारों में 415 करोड़ रुपये के ठेके शामिल हैं। लार्सन ऐंड टुब्रो ने मंगलवार को 3,355 करोड़ रुपये के ठेके मिलने का ऐलान किया था।
उधर बीएसई में मंगलवार के 1,269.00 रुपये के बंद भाव के मुकाबले लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर आज सपाट इसी स्तर पर खुला और 1,275.00 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब साढ़े 12 बजे यह 4.40 रुपये या 0.35% की कमजोरी के साथ 1,265.20 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख