शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) में 23% से अधिक की उछाल

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में आज 23% से अधिक की जबरदस्त उछाल आय़ी है।

कंपनी सामरिक ऋण पुनर्गठन योजना से बाहर निकल गयी है, जबकि इसने मंगलवार को एक नयी ऋण समाधान योजना का ऐलान किया, जिससे आज कंपनी का शेयर 6 महीनों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। रिलायंस कम्युनिकेशंस की नयी ऋण योजना के पूरा होने पर इसका कर्ज 45,000 करोड़ रुपये से 6,000 करोड़ रुपये तक घट जायेगा। योजना के तहत कंपनी अपने वायरलेस व्यवसाय और धीरूभाई अंबानी नॉलेज सिटी में भूमि पार्सल बेचेगी।
उधर बीएसई में मंगलवार के 21.33 रुपये के बंद भाव के मुकाबले रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर आज बढ़ोतरी के साथ 23.46 रुपये पर खुला और 26.75 रुपये के ऊपरी स्तर पर पहुँचा। करीब 1 बजे यह 5.05 रुपये या 23.68% की मजबूती के साथ 26.38 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख