शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की निर्माण इकाई को मिले 1,454 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की निर्माण इकाई एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन (L&T Construction) को 1,454 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

कंपनी को यह कार्य इजिप्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों में हासिल हुए हैं, जिनमें स्मार्ट वर्ल्ड और दूरसंचार व्यापार में 864 करोड़ रुपये और विद्युत संचरण तथा वितरण व्यापार में 568 करोड़ रुपये का ठेका शामिल है।
उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,249.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 1,254.60 रुपये के स्तर पर खुला और 1,279.40 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों का भी शिखर है। कारोबार बंदी के समय करीब कंपनी के शेयरों में 29.15 रुपये या 2.33% की बढ़त के साथ 1,278.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख