शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने मिलाया कनाडाई कंपनी से हाथ

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने कनाडाई कंपनी वेस्टपोर्ट फ्यूल सिस्टम्स के साथ समझौता किया है।

टाटा मोटर्स ने अपने सीएनजी ट्रक और बसों के लिए 2020 तक भारत स्टेज (बीएस) VI टाइप इंजनों हेतू यह करार किया। टाटा मोटर्स के साथ वेस्टपोर्ट फ्यूल का यह विकास और आपूर्ति करार कंपनी के 4 और 6 सिलेंडर वाले नेचुरल गैस स्पार्क-इग्निटेड वाणिज्यिक वाहन के इंजनों के लिए है। बीएस-VI के मानक, भारत में हवा की क्वालिटी के लिहाज से बीएस-IV के मानकों से 2 कदम आगे हैं।
उधर बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 438.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली वृद्धि के साथ 439.50 रुपये के स्तर पर खुला और कारोबार के दौरान 432.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। सत्र के अंत में टाटा मोटर्स 5.65 रुपये या 1.29% की कमजोरी के साथ 433.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख