शेयर मंथन में खोजें

गोवा कार्बन (Goa Carbon) ने किये वित्तीय नतीजे घोषित

गोवा कार्बन (Goa Carbon) ने अक्टूबर-दिसंबर के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में गोवा कार्बन को 22.50 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जबकि पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी को 0.93 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इसी दौरान कंपनी की आमदनी 81.94 करोड़ रुपये से 127.72% बढ़ कर 186.60 करोड़ रुपये रही।
उधर बीएसई में शुक्रवार को गोवा कार्बन का शेयर 40.80 रुपये या 4.21% की बढ़त के साथ 1,010.55 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,029.00 रुपये और निचला स्तर 100.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख