शेयर मंथन में खोजें

हैवेल्स इंडिया (Havells India) ने रखा जल शोधक क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये का लक्ष्य

हैवेल्स इंडिया (Havells India) ने वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान जल शोधक क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये के व्यापार का लक्ष्य ऱखा है।

उपभोक्ता विद्युत वस्तु निर्माता हैवेल्स ने हाल ही में जल शोधक क्षेत्र में शुरुआत की है। कंपनी ने अगले 3-4 सालों में नये व्यापार में 10% बाजार हिस्सेदारी का भी लक्ष्य बनाया है। हैवेल्स ने जल शोधक क्षेत्र में 6 उत्पाद वैरिएंट बाजार में उतारे हैं, जिनकी कीमत 10,499 रुपये से 23,999 रुपये तक है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को हैवेल्स इंडिया का शेयर 1.20 रुपये या 0.21% की बढ़त के साथ 564.30 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 575.00 रुपये और निचला स्तर 345.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख